फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में चली ईंटें, दस लोग जख्मी

Thu, 05 Jun 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। कैंट के घसीटपुर में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर ईंटें और पत्थर चले। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब दस लोग जख्मी हो गए जिनको कैंट सिविल अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि पंचायत की जमीन पर कब्जे को लेकर यह झगड़ा हुआ। पड़ाव पुलिस ने दोनों पक्षों के 19 लोगों पर केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पंचायत की जमीन पर एक मंदिर बना हुआ है। एक पक्ष इस जगह पर कब्जा करना चाहता है। इसी का विरोध दूसरा पक्ष कर रहा है। इस संबंध में कोर्ट में भी मामला चल रहा है। बुधवार को एक पक्ष ने ट्राली में ईंटें मंगवाईं और इस जगह पर कब्जा करने की कथित तौर पर कोशिश भी की।

इसी बीच दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंचा और इसका विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। जिस पक्ष ने यह ईंटें मंगवाई थीं,  उसका कहना है कि उन्होंने अपने पारिवारिक कार्य के लिए  ईंटें मंगवाई थीं। इसी पर दूसरे पक्ष ने बहस शुरू कर दी। मामला बिगड़ गया और दोनों पक्षों में ईंटें चलीं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें