फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का डीसी कार्यालय में हंगामा

Tue, 03 Jun 2014 12:28 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी समस्याओं को लेकर कई गांवों के लोग सोमवार को सिटी स्थित डीसी ऑफिस में पहुंच गए। इन लोगों ने मानव चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


इन लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार ने सिर्फ अपने चहेतों को लाभ पहुंचाया है, गरीब की सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशासन और सरकार ने बीपीएल कार्ड बनाने में धांधली की है। ग्रामीणों ने कहा कि जो लोग बीपीएल के लाभपात्र नहीं हैं, उनके कार्ड बना दिए गए, जो इस योजना के असली पात्र हैं, उनको आज भी इस सुविधा से वंचित रखा गया है।

लोगों ने बीपीएल सर्वे दोबारा करवाकर लाभपात्रों के बीपीएल कार्ड बनाने की मांग की। इन लोगों ने कहा कि खाद्य आपूर्ति योजना का भी उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। डिपो धारक प्रभावशाली व्यक्तियों को अनाज वितरित करते हैं। आवास योजना के तहत कई लोगों को पहली किस्त तो दे दी गई लेकिन अभी तक दूसरी किस्त नहीं दी गई है जिस कारण उनके मकानों का काम रुका पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधूरे पड़े मकानों के कारण पड़ोसियों के घरों में रहने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि अगर समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे कोर्ट जाएंगे। लोगों ने डीसी को मांगपत्र सौंपकर इस मामले में उचित कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर गांव सौंटा, सौंटी, भानोखेड़ी, सकराओं, जगौली, सिंघवाला, भुड़गपुर के कई ग्रामीणों मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें