फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर का रोशनदान तोड़कर लाखों की नकदी व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कलरेहड़ी गांव में लोक निर्माण विभाग की वाटर टेस्टिंग लैब में कार्यरत महिला कर्मी के बंद मकान में चोरी हो गई। शातिर चोर दिनदहाड़े रोशनदान तोड़कर लाखों के आभूषण व नकदी चुरा ले गए। पंजोखरा थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कलरेहड़ी गांव निवासी स्वर्णलता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर का ताला लगाकर ड्यूटी पर गई थीं। घर में बच्चे भी पढ़ाई के सिलसिले में बाहर थे। दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह वापस लौटीं तो अलमारी से 25.300 रुपये की नकदी और दूसरे कमरे की अलमारी से तीन सोने की अंगूठियां आदि आभूषण गायब थे। संवाद
विज्ञापन



हादसे में मां और बेटे की टांगें टूटीं

नारायणगढ़। नारायणगढ़-पंजलासा रोड पर राधा स्वामी सत्संग घर के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार महिला व उनके मासूम बेटे की टांग में फ्रेक्चर आ गया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक बड़ा गांव निवासी अक्षय पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दुधली गांव निवासी जरनैल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वीटा मिल्क प्लांट से सेवानिवृत्त हैं। 15 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे वह अपनी बड़ी बेटी कुसुम सिंह, दोहते इकताज शेर गिल को बाइक पर बैठाकर नारायणगढ़ की गुरु कृपा कॉलोनी छोड़ने जा रहे थे। पंजलासा रोड पर सत्संग घर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही एक बाइक ने सीधी टक्कर मार दी। कुसुम व इकताज की टांगों पर गंभीर चोटें आईं। इकताज को चंडीगढ़ सेक्टर-32 रेफर कर दिया था। संवाद

पूजा विहार के मंदिर से छत्र और नकदी चोरी

अंबाला। पूजा विहार में शनिवार रात भगवती दर्शन मंदिर ट्रस्ट से चांदी के कई छत्र व गुल्लक से हजारों की नकदी चुरा ले गए। सुबह जब पंडित मंदिर पहुंचे तो चोरी का पता चला। महेश नगर थाना पुलिस ने मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी सुभाष चंद्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सुभाष चंद्र गोयल ने बताया कि शनिवार रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ा और खिड़की की ग्रिल को नीचे से मोड़कर भीतर प्रवेश किया। चोरों ने माता की मूर्ति पर सुशोभित एक बड़ा चांदी का छत्र और करीब 8-10 छोटे चांदी के छत्र चोरी कर लिए। गुल्लक में करीब 15 से 20 हजार रुपये की नकदी चुरा ली।
विज्ञापन



दहेज में कार व बाइक न देने पर पीटा

शहजादपुर। विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज में कार व बाइक की मांग व मारपीट करने के आरोप लगाए है। कक्कड़माजरा निवासी विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पता चला कि उसका पति नशे का आदी है। दहेज में स्विफ्ट कार व स्प्लेंडर बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया। शहजादपुर थाना पुलिस ने पति अजय कुमार, सास उषा रानी और ससुर ओमप्रकाश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता ईशा रानी ने बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2025 को मोहाली अजय कुमार के साथ हुई थी। सारा सामान देने के बाद पति कार व बाइक की मांग के लिए मारपीट शुरू कर दी। बाद में पता चला कि पति नशे का आदि है और बाथरूम में बैठकर नशा करता था।

24 ग्राम हेरोइन के साथ युवक काबू
अंबाला। टांगरी बांध स्थित करधान रोड से पुलिस की टीम ने 24 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया। आरोपी की पहचान न्यू शक्ति नगर निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 24 ग्राम हेरोइन, 1200 रुपये की नकदी, दो आईफोन बरामद किए हैं। रविवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें