फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पालम विहार के पार्क में ट्यूबवेल के लिए बोर शुरू

विज्ञापन
अंबाला छावनी के पालम विहार ​स्थित पार्क में चल रहा बोर लगाने का काम।
विज्ञापन
अंबाला। छावनी में पानी की किल्लत झेल रहे कीर्ति नगर, पालम विहार और सत्संग विहार के लोगों के लिए सुकून भरी खबर है। अब इन तीनों काॅलोनी के लोगों को रातभर जागकर पानी का इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन

पिछले एक महीने से तीनों काॅलोनी के लोगों परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पालम विहार के पार्क में बोर लगाने का काम शुरू हो गया है। करीब 15 दिन बाद जल्द ही ट्यूबवेल लग जाएगा। इससे कीर्ति नगर, पालम विहार और सत्संग विहार समेत आधा दर्जन काॅलोनियां, जिसमें गणेश विहार, दीपनगर और बैंक काॅलोनी को भी पानी मिलेगा।
छावनी के पालम विहार स्थित पार्क में ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू हो गया है। इस ट्यूबवेल पर करीब 25 लाख रुपये का खर्च आएगा। सबसे पहले छोटा बोर किया जा रहा है। यह छोटा बोर 30 से 40 फीट गहरा होगा। इसके बाद बड़ा बोर होगा। बड़ा बोर लगने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। इसके बाद कंप्रेशर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस सभी काम को 15 दिन में पूरा कर दिया जाएगा। विभाग की ओर से बिजली का कनेक्शन पहले ही अप्लाई कर दिया गया है। ट्यूबवेल का काम पूरा होते ही दो स्टार्टर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन
पालक विहार के पार्क में ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू कर दिया हे। करीब 15 दिनों में ट्यूबवेल लग जाएगा। इस टयूबवेल के लगने से पालम विहार, कीर्ति नगर और सत्संग विहार समेत आधा दर्जन काॅलोनी जिसमें गणेश विहार, दीप नगर और बैंक काॅलोनी के लोगोंं को भरपूर मात्रा में पानी मिलेगा।
विज्ञापन

जगदीप सिंह विर्क, जेई, अंबाला छावनी, जनस्वास्थ्य विभाग ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें