फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महावीर पार्क में अभी शुरू नहीं हुई बोटिंग, जनवरी था लक्ष्य

विज्ञापन
शहर के महावीर पार्क में तालाब की गई सफाई। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। महावीर पार्क में नगर निगम की ओर से अभी तक बोटिंग शुरू नहीं करवाई गई। बोटिंग को लेकर बीते जनवरी माह में वर्कऑर्डर जारी हो चुका है। साथ ही तालाब की सफाई भी हो चुकी है, मगर अभी तक बोटिंग शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन

निगम ने बोटिंग शुरू करने के लिए जनवरी माह का लक्ष्य रखा था। अब मार्च माह भी बीतने को है। वहीं, पार्क में बनाए रेस्तरां के रेट अनुमति की फाइल भी अभी चल रही है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सौरभ गोयल ने बताया कि महावीर पार्क में बोटिंग को लेकर तालाब की सफाई करवाई जा चुकी है। जल्द ही महावीर पार्क में बोटिंग शुरू करवाई जाएगी। इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है।
बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे लोग
दरअसल, महावीर पार्क में बोटिंग को लेकर लंबे समय से प्रक्रिया चल रही है। बीते जनवरी माह में बोटिंग का वर्कऑर्डर हो चुका है। अब बोटिंग शुरू होनी है। छावनी के सुभाष पार्क की तर्ज पर यहां भी लोग बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। पार्क में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। पार्क लोगों के लिए नगर निगम की ओर से खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें