फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नवजात की मौत के मामले में पांच को होगी बोर्ड की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नवजात की मौत पर दी गई शिकायत के मामले में कार्रवाई के लिए परिजन सोमवार को सीएमओ से मिले। इसके बाद परिजन अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल की पीएमओ से भी मिलने गए थे। यहां पर उन्हें पांच जून का समय दिया गया है। पांच जून को नग्लीजेंसी बोर्ड की बैठक में मामले पर चर्चा करवाई जाएगी। जिससे सच्चाई का पता चल सके। इधर परिजनों ने महिला चिकित्सक के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों के लिए आरटीआई भी लगा दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले माह रविवार को मनाली हाउस के एक निजी अस्पताल में जगाधरी गेट निवासी महिला साइनी बत्रा को प्रसव के लिए भर्ती किया था। प्रसव के बाद महिला के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन नवजात को विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया था। गंभीर हालत के चलते नवजात ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस व सीएमओ को अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी थी। इस पर बोर्ड गठित करने के 15 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

हमारी ओर से बोर्ड गठित कर दिया गया है। जो अब आगे की कार्रवाई करेगा।
डॉ राकेश सहल, सीएमओ स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें