फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को थप्पड़ मारने के विवाद में खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के किरची मिर्ची प्याऊ के निकट युवक को थप्पड़ मारने के विवाद में दो पक्षों में मंगलवार रात को खूनी संघर्ष हो गया। डंडों के साथ जमकर ईंट और पत्थर चले। दोनों पक्षों से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से किरची मिर्ची प्याऊ के निकट निवासी 38 वर्षीय पंकज कालड़ा, 66 वर्षीय सुभाष कालड़ा और दूसरे पक्ष से बीड़ी फ्लोर मिल के पीछे रहने वाले देवी दयाल व त्रिलोचन दोनों भाई शामिल हैं। पड़ोस के लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करवाया। एक पक्ष से पंकज कालड़ा के सिर पर 25 टांके आए।
विज्ञापन

विवाद देवी दयाल के बेटे नितिन को थप्पड़ मारने को लेकर हुआ। जैसे ही वो अपने परिजनों को लेकर आया तो तीखी बहस के बाद मारपीट हो गई। सुभाष कालड़ा ने बताया कि दूसरे पक्ष ने हमला किया है। वो दूध का काम करते हैं और पैसे गिनते समय हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से देवी दयाल ने बताया कि उसका बेटा पंकज कालड़ा के पास काम करने वाले लड़के को लेने के लिए आया था। तभी पंकज ने उसके बेटे को थप्पड़ मार दिया। वे सभी थप्पड़ मारने का कारण पूछने के लिए गए थे कि पंकज ने हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें