मुलाना। झाडुमाजरा गांव में पंचायत निर्विरोध चुनी गई। गांव में 765 वोटें हैं जबकि जनसंख्या करीब 1200 है। ग्रामीणों ने सुषमा देवी को सर्वसम्मति से सरपंच चुना है। सर्वसम्मति के चलते सुषमा देवी के अलावा गांव से किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। इसके अलावा गांव में वार्ड नंबर एक से बलदेव, वार्ड दो से अनुराधा, तीन से मुकेश, चार से प्रीतपाल, वार्ड पांच से सोनिया, वार्ड छह से पवन और वार्ड सात से नेहा को निर्विरोध पंच चुना गया। गांव के सरपंच पद पर तो आसानी से सर्व सम्मति बन गई लेकिन पंच पदों को सर्वसम्मति से बनाने के लिए गांव के व्यक्तियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।