फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला और फिरोजपुर मंडल पर ब्लॉक, ट्रेनें अस्थायी रूप से रद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला मंडल के चिंतनवाला स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य और फिरोजपुर मंडल पर लुधियाना-बद्दोवाल स्टेशनों के बीच गर्डर लॉंचिंग के कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण पांच, छह जुलाई और 10 अगस्त को कई रेलगाड़ियों को अस्थायी रूप से रद, आंशिक रूप से रद व कुछ को मार्ग में रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पांच जुलाई को 04548/04547 बठिंडा-अंबाला-बठिंडा स्पेशल रदद् रहेगी। पांच जुलाई और 10 अगस्त को 04997/04998 लुधियाना-फिरोजपुर कैंट-लुधियाना स्पेशल रद रहेगी। इसके अलावा पांच जुलाई को 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला पैसेंजर बठिंडा स्टेशन पर रुकेगी। यह रेलगाड़ी बठिंडा-अंबाला के बीच आंशिक रूप से रद रहेगी। छह जुलाई को 14736 अंबाला-श्रीगंगानगर पैसेंजर अपनी यात्रा बठिंडा से प्रारंभ करेगी। यह रेलगाड़ी बठिंडा-अंबाला के बीच आंशिक रूप से रद रहेगी। पंाच जुलाई को 14526 श्रीगंगानगर-अंबाला पैसेंजर को मार्ग में 25 मिनट रोककर चलाया जायेगा। पांच जुलाई और 10 अगस्त को यात्रा प्रारंभ करने वाली 06982 फिरोजपुर-लुधियाना पैसेंजर को मार्ग में 45 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें