फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यूपीएस के विरोध में मनाया काला दिवस

विज्ञापन
पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा की अंबाला जिला कार्यकारिणी के सदस्य अंबाला शहर में भाजपा जिला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुरानी पेंशन बहाली के लिए चल रहे देशव्यापी आंदोलन के लिए पेंशन बहाली संघर्ष समिति की जिला कार्यकारिणी ने मंगलवार को भाजपा जिला प्रधान को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला प्रधान रमेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2004 और हरियाणा सरकार ने एक जनवरी 2006 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बंद करके नई पेंशन स्कीम लागू की, जिसके अंतर्गत कर्मचारी के वेतन से 10 फीसदी और सरकारी खजाने से वेतन का 14 फीसदी हिस्सा शेयर बाजार के माध्यम से पूंजीपतियों के हवाले कर दिया जाता है।
इससे कर्मचारी की जेब के साथ साथ सरकारी कोष भी जोखिम के अधीन चला गया। इस दौरान जिला महासचिव सुदेश कुमार ने कहा कि पेंशन बहाली संघर्ष समिति 2018 से लगातार पुरानी पेंशन के अधिकार को लेकर आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

देशभर में नई पेंशन स्कीम के विरोध में उठ रही मजबूत आवाज और गत वर्ष हुए लोकसभा चुनाव के बीच केंद्र सरकार आंदोलन को शांत करने के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम के नाम से एक नया विकल्प लेकर आई। जिसका विस्तृत अध्ययन करने पर पता चलता है कि यह नया विकल्प कर्मचारियों के भविष्य के लिए और भी ज्यादा घातक है, जो एनपीएस में दिए जाने वाले लाभों को भी समाप्त कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें