फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना के दम पर चुनाव में ‘चिरायु’ होगी भाजपा : धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चिरायु कार्ड बनाने में हरियाणा अलग है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को जाता है। योजना में सवा करोड़ की आबादी कवर हो गई है और मात्र चिरायु कार्ड योजना के दम पर ही भाजपा हरियाणा में अगले चुनाव में विजयीश्री हासिल करेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि चिरायु योजना बड़ी योजना है जिसमें लाभ पात्रों का पांच लाख रुपये तक का मुफ्त ईलाज संभव हो रहा है। वे बुधवार को गृहमंत्री अनिल विज का हाल जानने अंबाला पहुंचे। उन्होंने गृहमंत्री विज की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि अनिल विज बहुत ही महत्वपूर्ण तरीके से अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए कार्य करते हैं। वह जनता दरबार लगाते हैं और उन्हें लगता है कि इनकी लोकप्रियता काफी दूर तक पहुंच गई है। ज्ञात हो कि गृहमंत्री अनिल विज की विगत दिनों पीजीआई चंडीगढ़ में सिर की माइनर सर्जरी हुई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने का सलाह दी थी। बजट को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री जब हरियाणा का बजट पेश करेंगे तो हरियाणा की माइक्रो और मैक्रो दोनों इक्नॉमी का ध्यान रखेंगे। सभी भाजपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय में बजट सुनेंगे और बजट की विशेषताओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर भाजपा भाजपा मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, किरणपाल चौहान के अलावा श्याम सुंदर अरोड़ा, सुरेंद्र बिंद्रा, आशीष अग्रवाल, भरत कोछड़ सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अंबाला में भाजपा का मजबूत संगठन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा का कार्यकर्ता पन्ना-पन्ना तक अपना संगठन खड़ा कर रहा है और इसकी प्रेरणा अंबाला से मिल रही है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि छावनी और शहर का संगठन अच्छा है। उन्होंने कहा, हम पूरे हरियाणा के हर पन्ने तक अपने कार्यकर्ता खड़े कर रहे हैं। अब तय किया गया है कि छह अप्रैल को सुबह नौ बजे एक ही समय पांच लाख घरों पर पार्टी का ध्वज एक साथ फहराया जाएगा जिसमें चार लाख पन्ना प्रमुख और एक लाख से ज्यादा अन्य कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें