फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाजपा के पास पार्षद और मेयर पद के लिए 95 से अधिक आवेदन आए

Sun, 08 Feb 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। निकाय चुनाव की रणभेरी बजने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के भीतर टिकट पाने की होड़ मच गई है। मेयर और पार्षद पदों के लिए भाजपा कार्यालय में आवेदनों की संख्या काफी अधिक है। भाजपा के पास अब तक पार्षद और मेयर पद के लिए 95 से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। सोमवार को आवेदनों का यह आंकड़ा और बढ़ने की पूरी उम्मीद है। अंबाला में कुल 20 वार्ड हैं, जिनमें निगम सदस्यों के चुनाव होने हैं।
विज्ञापन

पार्टी की साख और जीत की संभावनाओं को देखते हुए कोर कार्यकर्ताओं ने ताल ठोक दी है, जिससे संगठन के सामने किसे चुनें और किसे मनाएं का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हालांकि कुछ भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं का कहना है कि मेरिट के आधार पर नाम फाइनल होने के बाद अन्य कार्यकर्ताओं को समझाकर उनसे हस्ताक्षर भी लिए जा सकते हैं ताकि वह पार्टी के प्रत्याशी के विरोध में मैदान में न उतरें। सबसे बड़ी चुनौती वार्ड 16 व 18 में देखने को मिल रही है, जहां एक-एक सीट पर कई पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की है। पार्टी के सामने मुश्किल यह है कि सभी दावेदार लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं, ऐसे में किसी एक को चुनने पर बाकी कार्यकर्ताओं की नाराजगी भारी पड़ सकती है। संवाद

मेयर पद के लिए सात दिग्गज रेस में

पार्षद ही नहीं, मेयर पद की कुर्सी के लिए भी घमासान तेज है। अब तक करीब सात भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। संगठन के भीतर चल रही चर्चाओं की मानें तो मेयर पद का चयन जातिगत समीकरणों और व्यक्तिगत छवि के आधार पर होगा, लेकिन इतने अधिक आवेदनों ने चयन समिति के पसीने छुड़ा दिए हैं। हालांकि अभी तक भाजपा नेतृत्व ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें