फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाजपा पदाधिकारियों ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

Sat, 27 Dec 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
भाजपा पदा​धिकारी बैठक के बाद जानकारी देते हुए। ​विभाग
विज्ञापन
बराड़ा। बराड़ा मंडल की मासिक बैठक शहीद भगत सिंह शक्ति केन्द्र सीवन माजरा में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डिम्पल राणा ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी गुरप्रीत कौर व प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री रिचा पाहवा ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। हरदीप सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी चेयरमैन कुलराज शर्मा ने वीर बाल दिवस व शहीद उधम सिंह जयंती पर जानकारी साझा की। बीएलए 1 विपिन चंद्रपाल मुलाना ने एसआईआर के बारे में जानकारी दी। डिंपल राणा ने पिछले एक महीने में आयोजित किए गए कार्यक्रम व आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। गुरप्रीत कौर ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम व पूरे वर्ष चलने वाले अपने अटल जी स्मृति वर्ष के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह शक्ति केन्द्र प्रमुख धर्म सिंह, मार्केट कमेटी बराड़ा वाइस चेयरमैन योगेश गुप्ता, महामंत्री जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष आशीष गर्ग, मीडिया प्रभारी बृजेश बंसल, उपाध्यक्ष जगतार सिंह, सचिव विजय गुप्ता व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें