संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार और उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिले के बाल देख-रेख संस्थानों में वीर बाल दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता रानी ने बताया कि वीर बालकों के त्याग और साहस से नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने चित्रकला, भाषण, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साहिबजादों की वीरता को नमन किया। वक्ताओं ने बच्चों को उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस मौके पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रंजिता, सदस्य डॉ. अंजली और अधीक्षक धर्मपाल सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।