फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कच्चों को पक्का करने का वादा कर बटोरे वोट, अब मुकर रहे : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
साहा में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते सांसद दीपेंद्र। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहा। साहा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर राजनैतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले एक महीने से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के कर्मचारियों के प्रति सरकार पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है।
संबोधन के दौरान दीपेन्द्र हुड्डा ने एचकेआरएन के तहत लगे 30 कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने डेढ़ से दो लाख कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा कर वोट बटोरे थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री विधानसभा में इसे महज अस्थाई व्यवस्था बता रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि एचकेआरएन के सभी कर्मचारियों को पक्की सरकारी नौकरी दी जाए और भविष्य में केवल पक्की भर्तियां ही निकाली जाएं।
विज्ञापन

भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए सांसद ने कहा कि 2014 तक जो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश और विकास दर में देश में नंबर एक था, वह आज बेरोजगारी, नशाखोरी और अपराध में शीर्ष पर पहुंच गया है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताते हुए हुड्डा ने कहा कि जेलों से रंगदारी की कॉल आ रही हैं और चारों तरफ अंधेरगर्दी का माहौल है। आम जनता बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों के लिए त्रस्त है, जबकि भाजपा नेता अवैध कॉलोनियां काटने और माइनिंग के भ्रष्टाचार में मस्त हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद वरुण चौधरी, विधायक चौ. निर्मल सिंह, जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौहान समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें