फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहजादपुर में मिला बर्ड फ्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर खंड के गांव बिचपड़ी स्थिति सुमित पोल्ट्री फार्म से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुमित पोल्ट्री फार्म से करीब 9 सैंपल लिए गए थे इनमें से दो सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि पोल्ट्री फार्म संचालक सुशील का कहना है कि मुझे इस बारे में अभी तक कोई जानकारी ही नहीं है। वहीं, दूसरी और यह पोल्ट्री फार्म इस समय पूरी तरह से खाली है। जिस समय सैंपल लिए गए थे पोल्ट्री फार्म में करीब एक लाख मुर्गियां थीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंबाला की टीम ने सुमित पोल्ट्री फार्म से 15 जनवरी को बर्ड फ्लू के सैंपल लिए थे। इसके बाद जालंधर की लैब में इन्हें जांच के लिए भेजा गया। जलंधर से रिपोर्ट की पुष्टि होने के बाद भोपाल लैब में सैंपल भेजे गए वहां भी इसकी पुष्टि हो गई। चार फरवरी को इस पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की विभाग ने पुष्टि कर दी थी।
चार दिन के भीतर हो गई थी मौत
सुमित पोल्ट्री फार्म के संचालक सुशील के अनुसार 15 को सैंपल लेने के करीब 4-5 दिन के भीतर ही पोल्ट्री फार्म की सभी मुर्गियों की मौत हो गई थी। इसके बाद मैंने उन्हें फार्म में ही गड्ढा बनाकर दबा दिया था। विभाग ने मुझे अभी तक इस बारे में कोई सूचना नहीं दी है। अब मुझे मुआवजे के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। सुशील ने बताया कि करीब 92 हजार मुर्गियों की मौत हुई है। इससे मुझे करीब पौने दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार फरवरी को बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई थी, लेकिन अब पोल्ट्री फार्म पूरी तरह से खाली है। उसके एक किलोमीटर दायरे में एक और फार्म वह भी खाली है।
-देवेंद्र ढुल, सहायक पोल्ट्री डेवेलपमेंट ऑफिसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें