फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी विजिलेंस अशोक कुमार जांच में हुए शामिल

विज्ञापन
अंबाला। अस्पताल में मेडिकल के लिए पहुंचे ( हाफ स्वेटर में) डीआईजी अशोक कुमार - फोटो : Ambala
विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज की शिकायत पर डीआईजी अशोक कुमार कोर्ट के आदेशों के अनुसार बुधवार को कैंट थाने में पहुंचे। वह अपने करीब पांच वकीलों के साथ पहुंचे थे। करीब पौने दो बजे से लेकर करीब सवा तीन बजे तक अशोक कुमार थाने में ही रहे। इस दौरान डीएसपी रामकुमार और कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने उनसे पूरे केस के मामले में सवाल पूछे।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे सवाल के बाद जांच अधिकारी ने डीआईजी से कहा कि हम आपके सैंपल लेना चाहते हैं। इस पर डीआईजी ने तुरंत हामी भर दी। इसीलिए मेडिकल के लिए वह सिविल अस्पताल अंबाला छावनी पहुंचे। शराब के सेवन की पुष्टि हेतु अशोक कुमार के सैंपल लिए गए। इन सैंपल को जांच के लिए करनाल भेजा जाएगा। वहीं, जब इस बारे में डीआईजी अशोक कुमार और सदर थाना प्रभारी व डीएसपी रामकुमार से बातचीत का प्रयास किया गया तो उन्होंने नो कमेंट कहते हुए बातचीत करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें