फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाइक सवार युवक बुजुर्ग महिला से गहने उतरवा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दो बाइक सवार युवकों ने वारदात का खौफ दिखाकर बुजुर्ग महिला से सोने के गहने उतरवा लिए और फिर कागज में लपेटकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने न्यू मॉडल कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय जसबीर कौर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जसबीर कौर ने बताया कि वह अपने घर से सुबह 9:30 बजे पंजाब एंड सिंध बैंक गई थी। इस दौरान बैंक के बाहर दो नौजवान लड़के बाइक पर खड़े थे इनमें से लड़के ने सिर पर हेलमेट पहना हुआ था और दूसरा लड़का उसके साथ खड़ा था।
विज्ञापन

इस दौरान एक लड़का दूसरे को कहने लगा कि वह अपने गले की सोने की चेन उतार कर अपने पर्स में डाल ले, इसके बाद हेलमेट वाला लड़का भी उन्हें बोलने लगा कि वह भी अपने सोने के टॉप्स व अंगूठी उतारकर अपने पर्स में डाल लें क्योंकि यहां पर पहले भी कई वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन

उनके कहने पर उन्होंने टॉप्स वा अंगूठी को उतार कर अपने पर्स में डाल लिया, लेकिन बाइक वाले लड़के ने कहा कि वह कागज में लपेटकर उन्हें गहने दे देगा, उसके कहने पर उन्होंने गहने दे दिए, इसके बाद बाइक सवार युवकों ने उन्हें एक पुड़िया पकड़ा दी और वह मौके से भाग गए। जब उन्होंने पुड़िया को खोलकर देखा तो इसके अंदर चने की दाल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें