फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने जा रही महिला से बाइक सवारों ने झपटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ई रिक्शा में बैठकर दवाई लेने जा रही महिला से बाइक सवार युवक पर्स झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में सीता रानी ने बताया कि वह राम नगर शहर की निवासी है। वह मंगलवार दोपहर को ई रिक्शा में बैठकर दवाई लेने के लिए अस्पताल जा रही थी। वह पुलिस लाईन रोड के सामने पहुंची तो पीछे से आर्य चौक की तरफ से एक मोटर साइकिल पर सवार तीन लड़के आए। इस दौरान पीछे बैठे लड़के ने उसके हाथ से पर्स झपट लिया। यह देख उसने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें