फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की टांग टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। साहा स्थित फैक्ट्री से घर जा रहे बाइक सवार को ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में नारायणगढ़ के अबबुपुर कुराली गांव निवासी विजय पाल की टांग टूट गई।
विज्ञापन

पुलिस ने विजय पाल की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विजय पाल ने बताया कि वो खेतीबाड़ी के साथ प्राइवेट नौकरी करता है। पांच अगस्त की शाम को वह ड्यूटी खत्म करके बाइक पर घर जा रहा था। इस दौरान उसका साथी रोबिन भी उसके पीछे बैठा था। जब वह टमनोली गांव से थोडा आगे पहुंचे तो सामने से बधौली गांव की तरफ से आए एक ऑटो चालक ने सीधी टक्कर मार दी। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उसे नागरिक अस्पताल भेजा गया और फिर यहां से चंडीगढ़ भेज दिया गया, इसके बाद उसके परिवार वाले उन्हें मोहड़ी के पास आदेश अस्पताल में ले आए,जहां वो उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें