बराड़ा। अकालगढ़ गांव के बस अड्डे के पास शुक्रवार शाम सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार हरजिंदर सिंह, निवासी मंगौली रागड़ान (कुरुक्षेत्र) की मौत हो गई।
एक तेज रफ्तार मारुति कार ने पीछे से बुलेट को टक्कर मार दी जिससे युवक सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी कार चालक भाग गया। पुलिस को दिए बयान में चश्मदीद लखविंदर सिंह ने बताया कि शाम करीब 5:20 बजे एक बुलेट मोटरसाइकिल अधोया की तरफ से आ रही थी।
इसी दौरान पीछे से आई मारुति कार के चालक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक रुका, लेकिन भीड़ इकट्ठा होते देख भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत एमएम अस्पताल मुलाना पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद