फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। बरसू माजरा गांव के बस स्टैंड के निकट खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टकराकर बाइक सवार यमुनानगर के पिंजौरा गांव निवासी राजबीर सिंह (49) की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की शाम को हुआ। राजबीर का एक लड़का व लड़की है। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने मृतक के दोस्त नरेश कुमारी की तहरीर पर बरसू माजरा निवासी अमित सैनी उर्फ मोनू पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी तहरीर में विश्वकर्मा मंदिर के निकट वार्ड नंबर चार निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह 14 साल से जनता कोल्ड स्टोर सबौरा रोड नारायणगढ़ में यमुनानगर के पिंजोरा गांव निवासी राजबीर सिंह (49) के साथ काम करता है। 5 दिसंबर को छुट्टी होने के बाद शाम के समय राजबीर अपने घर जा रहा था। वह भी पीछे-पीछे मालिक के कहने पर मजदूर को ढूंढने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही राजबीर बरसू माजरा बस स्टैंड के पास पहुंचा तो एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक बिना किसी रिफ्लेक्टर के खड़ा था। देखते ही देखते राजबीर की बाइक ट्राली की पीछे टकरा गई थी। गंभीर रूप से घायल होने पर नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल से राजबीर को चंडीगढ़ सेक्टर-32 जीएमसीएच रेफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान राजबीर की मौत हो गई। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने बरसू माजरा निवासी अमित सैनी उर्फ मोनू पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें