फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अनाज मंडी से बाइक और सरसों के 9 कट्टे चोरी

Sat, 28 Mar 2026 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नई अनाजमंडी में शातिर चोरों ने एक आढ़त की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान से सरसों के 9 कट्टे चोरी कर लिए। वारदात की खास बात यह रही कि चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए पास की ही एक फर्म के बाहर खड़ी बाइक का इस्तेमाल किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।इसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दुखेड़ी गांव निवासी अजय प्रताप ने बताया कि शाहपुर गुरुद्वारा के पास उनकी नरपत सिंह एंड संस के नाम से आढ़त की दुकान है। 24 मार्च की रात वह दुकान बंद कर घर गए थे। अगली सुबह जब लौटे तो कॉरिडोर में रखे 50-50 किलो के 9 कट्टे सरसों गायब मिले। जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने पहले दुकान नंबर 152 एआरएस ट्रेडिंग कंपनी के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी की। इसके बाद उसी बाइक पर सवार होकर चोरों ने अजय प्रताप की दुकान से सरसों के कट्टे चोरी किए। फुटेज में आरोपियों के चेहरे नजर आ रहे हैं। पड़ाव थाना पुलिस ने चोरी की धारा 305 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मोहड़ा चौकी के जांच अधिकारी एसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें