फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशा तस्करों के जाल में बिहार के युवक

विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में मौजूद गांजा  तस्कर। संवाद - फोटो : poonch
विज्ञापन
अंबाला। बिहार और मध्यप्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों से नशे की खेप अंबाला पहुंच रही है। यह खुलासा जीआरपी की ओर से पकड़े जा रहे मामलों से हुआ। आरोपी नशा तस्कर हैं जो कागजी पर्ची पर नशे की खेप को एक राज्य से दूसरे राज्य में पहुंचाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें पांच से छह हजार रुपये मिलते हैं। इस कार्य में अधिकतर बिहार के युवक हैं जो काम की तलाश में यहां से वहां भटकते हैं और फिर नशे का धंधा करने वाले लोगों के हत्थे चढ़ जाते हैं। जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाने में पहली से 21 जनवरी तक सात मामले नशा तस्करी के तहत दर्ज किए गए हैं। इसमें पांच लाख रुपये का चूरापोस्त, डोडे, गांजा और चरस पकड़ी है।
पकड़े सातों आरोपी सप्लायर हैं जोकि पांच से छह हजार रुपये में एक से दूसरी जगह तक नशे की खेप को लेकर जाते थे। आरोपी पंजाब और हिमाचल में चूरापोस्त व गांजे की सप्लाई देते थे। वहीं सातवां आरोपी मुंबई और गोवा में चरस की सप्लाई देता था। यह कार्य कागजों के आदान-प्रदान तक सीमित था। जबकि पैसे मुख्य सप्लायर के खाते में ट्रांसफर किए जाते थे। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

पहला मामला
मुखबिर की सूचना पर जीआरपी ने जहानाबाद निवासी 42 वर्षीय अजय कुमार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1-ए से पकड़ा था। उसके कब्जे से 9 किलो 930 ग्राम गांजा जब्त किया था। आरोपी गांजे की डिलीवरी देने के लिए प्लेटफार्म पर बैठा था। लेकिन गांजा लेने वाला व्यक्ति नहीं आया।
दूसरा मामला
जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर 7 पर बैठे एक नशा तस्कर को काबू किया जोकि पंजाब जाने की फिराक में था। आरोपी की पहचान सहरसा बिहार निवासी 35 वर्षीय सुलने यादव के तौर पर हुई थी। आरोपी के कब्जे से मिली पिट्ठू बैग से चार किलो 40 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई थी।
तीसरा मामला
बिहार से नशा लेकर बद्दी जा रहे आरोपी को जीआरपी ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 से काबू किया। आरोपी की पहचान सहरसा बिहार निवासी 26 वर्षीय जगली कुमार के तौर पर हुई थी। आरोपी के कब्जे से दो किलो 15 ग्राम गांजा जब्त किया गया था।
चौथा मामला
मध्यप्रदेश से चूरापोस्त लेकर आए दो आरोपियों को जीआरपी ने काबू किया। दोनों रेलवे स्टेशन के परिसर में बैठे हुए थे। दोनों आरोपियों की पहचान मंदसौर मध्यप्रदेश निवासी शंभू लाल व राहुल के तौर पर हुई। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश से चूरापोस्त लाकर डेराबस्सी, जीरकपुर आदि में बेचते थे। दोनों के कब्जे से 17 किलो 340 ग्राम चुरा पोस्त जब्त किया गया।
पांचवां मामला
राजस्थान से डोडे यानी की चूरापोस्त के टुकड़े लेकर आए आरोपी को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 7 से पकड़ा। आरोपी की पहचान चितौड़गढ़ राजस्थान निवासी रतनलाल लोहार के तौर पर हुई। आरोपी पश्चिम एक्सप्रेस से प्लेटफार्म पर उतरा था। लेकिन दूसरी ट्रेन में सवार होने से पहले ही उसे जीआरपी ने काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे 6 किलो 805 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया।
छठा मामला
बिहार से गांजा लेकर पंजाब जा रहे तस्कर को जीआरपी ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से सोमवार को काबू किया। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय सतो कुमार के तौर पर हुई है। आरोपी खगड़िया रेलवे स्टेशन से आया था और पंजाब की तरफ जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर 1-ए पर बैठा था। आरोपी के कब्जे से 9 किलो 915 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें