अंबाला। मुलाना की अनाज मंडी में रविवार को आयोजित शोक सभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. फूलचंद मुलाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का शोक संदेश पढ़ा, जिसमें उन्होंने चार बार विधायक, प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री रहे मुलाना को प्रतिबद्ध और जमीनी नेता बताया।
विज्ञापन
भूपेन्द्र हुड्डा ने उन्हें बेहतरीन प्रशासक, संगठनकर्ता और सरल व जिंदादिल व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उनके योगदान को स्मरणीय कहा। वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि फूलचंद मुलाना उनके प्रधान थे और उनकी सादगी व संघर्ष को सांसद वरुण चौधरी के साथ मिलकर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। संवाद