फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भूपेंद्र सिंह बने मिल्क फूड इकाई के जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
हरियाणा मिल्क फूड के चुने गए नव नियुक्त पदा​धिकारी प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के मिल्क प्लांट परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा मिल्क फूड के सैकड़ों कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ में आस्था जताते हुए संगठन का दामन थाम लिया। बैठक के दौरान हरियाणा मिल्क फूड श्रमिक संघ की जिला इकाई का गठन किया गया। इसमें भूपेंद्र सिंह को अध्यक्ष और मनोज चतुर्वेदी को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बीएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन कुमार और प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मेहला ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह कानून किस तरह कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने में सहायक होगा। बैठक में सभी कर्मचारियों की सहमति से नई टीम का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उप प्रधान अवतार सिंह, गुरदीप सिंह, महामंत्री मनोज चतुर्वेदी, सचिव व कैशियर जयचंद, रवि शर्मा, प्रेस सचिव पारस शर्मा, ऑडिटर गीता देवी, कार्यकारिणी सदस्य नायब सिंह, सुखविंदर, सुनील यादव और तेज अली को बनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरुण जोशी, जिला मंत्री कंवर पाल और ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें