मुलाना। धीन गांव के देव पॉलिटेक्निक कॉलेज में शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। प्रिंसिपल राजेंद्र जायसवाल ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवन, उनके बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को इन महान सेनानियों के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यकारी प्रबंधक डॉ. मृदुला भारद्वाज, निदेशक सत्यम भारद्वाज, निदेशक शुभी शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ किया। संवाद