फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 100 साल पुराने हनुमान मंदिर में बंटेगा भंडारा

विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती की तैयारियां जोरों पर हैं। 100 वर्ष से भी अधिक पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था है। मंदिर के पुजारी पंडित अरुण शर्मा ने बताया कि यहां स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा अत्यंत प्राचीन और सिद्ध मानी जाती है। इसके दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।
विज्ञापन

पंडित अरुण शर्मा के अनुसार, उत्सव की शुरुआत सुबह पांच बजे हनुमान जी को पारंपरिक चोला और झंडा चढ़ाने के साथ होगी। इसके पश्चात विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। सुबह 10 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में आलू-पूरी, कड़ी-चावल, हलवा और खीर वितरित की जाएगी। इस सिद्ध पीठ पर प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को भी दूर-दूर से भक्त माथा टेकने और लड्डू का प्रसाद चढ़ाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें