फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए इंसान अपने लिए 30 मिनट जरूर निकालें : चावला

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर द्वितीय साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम में डीएसपी. नारायणगढ़ सूरज चावला मुख्यातिथि रहे। जिन्होंने स्वयं भी साइकिल चलाकर पूरी यात्रा में भाग लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि 24 घंटे में से इंसान को अपने शरीर और अपने लिए 30 मिनट का समय जरूर देना चाहिए ताकि शरीर स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि चिंता दिल व दिमाग दोनों के लिए हानिकारक है, इसलिए हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए चिंता को जीवन से दूर करना चाहिए। उन्होंने भूषण हॉस्पिटल व दशमेश क्रिकेट क्लब की सराहना की।
विज्ञापन


साइकिल रैली भूषण अस्पताल से शुरू होकर पंचायत भवन खानपुर लबाना तक गई। बरसुमाजरा गांव पहुंचने पर कारगिल शहीद पवन कुमार सैनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद सैनिक को नमन किया गया। बरसुमाजरा में ग्रामीणों ने साइकिल यात्रा का स्वागत किया। खानपुर लबाना पंचायत घर पहुंचने पर ग्रामवासियों एवं दशमेश क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने मुख्यातिथि डीएसपी सूरज चावला, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश नांदल, डॉ. मनोज बंसल सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सेवानिवृत्त अध्यापक सुखदेव राज ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त करने का आह्वान किया। मंच संचालन कुलवंत सिंह एवं मास्टर विनोद सैनी ने किया। कार्यक्रम में गांव के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया, इसके अलावा सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न व शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें