फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बीजीएस टीम ने एमएमआईएस मुलाना की टीम को 9-1 से किया पराजित

विज्ञापन
सिटी में यंग अंबाला फुटबॉल लीग के मुकाबले के दौरान गोल करने का प्रयास करते हुए ​खिलाड़ी: स्वयं
विज्ञापन
अंबाला। सिटी की एनसीआर फुटबॉल अकादमी के मैदान में रविवार को दूसरे दिन भी यंग अंबाला लीग के तहत मुकाबले हुए। पहला मुकाबला बीजीएस फुटबॉल अकादमी अंबाला सिटी व एमएमआईएस मुलाना के बीच खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले में बीजीएस टीम ने एमएमआईएस मुलाना की टीम को 9-1 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 टीम ए व पीएमएस जटवाड़ के बीच खेला गया। इस मुकाबले को जटवाड़ की टीम ने 3-0 से जीत लिया। तीसरा मुकाबला सिटी यूनाइटेड व केवी नंबर 1 टीम बी के बीच हुआ। इस एकतरफा मुकाबले में सिटी यूनाइटेड 9-0 से विजयी रही। इन मुकाबलों के अंत में विजेता बीजीएस टीम के विपिन, पीएमएस जटवाड़ के आयुष, सिटी यूनाइटेड के दिपांशु को फैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर आयोजक फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें