फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरस से पहले बाजारों में बरसा धन, ग्राहकों की रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। धनतेरस से पहले बाजारों में खूब धन वर्षा हुई। गहने व बर्तन की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। शहर भर के सभी बाजारों को दुकानदारों ने दुल्हन की तरह सजाया है। आकर्षित होकर ग्राहक दुकानों पर खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे है।
विज्ञापन

सिटी के शुकलकुंड रोड बाजार, बांस बाजार चौक, पटेल रोड बाजार, जगाधरी गेट, मानव चौक, सेक्टर-9 मार्केट, जंडली-कांवला बाजार, पुरानी अनाज मंडी बाजार, तंदूरां बाजार, रेलवे रोड बाजार, कोतवाली बाजार, सर्राफा बाजार सहित दुकानों पर सजावटी सामान बेचा जा रहा है। जिसमें रंग बिरंगी लड़ियां, मिट्टी के दीये, धार्मिक कलेंडर, विभिन्न प्रकार के आर्टिफिशियल फूलो की लड़ियां, फ्लावर्स झूमर व घरों को भव्य सुंदर ढंग से सजाने के लिए सामान सजाया गया है। वहीं बर्तनों की दुकानों में भी ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बर्तन कारोबार से जुडे़ दुकानदारों का कहना है कि इस बार कारोबार बहुत ही अच्छा हो रहा है। ग्राहकों के लिए सुंदर वैरायटी के बर्तन रखे हैं जोकि खूब पसंद आ रहे हैं।
घर सजाने की तैयारी पूरी
बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचे थे। इस बार बाजारों में विभिन्न प्रकार की सुंदर फूलों की लड़ियां बिक रही हैं। दिवाली पर्व को लेकर घरों को सुंदर सजाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

-रींपल सागवान, निवासी सेक्टर-8, अंबाला सिटी।
एलईडी बल्ब की लड़ियां खरीदी
बाजार से रंग बिरंगी एलईडी बल्बों की लड़ियां खरीदी हैं, ताकि घर बहुत ही सुंदर ढंग से जगमगाए। दिवाली में अभी कुछ दिन शेष हैं लेकिन लड़ियों से घर सजाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
-प्रवीन, निवासी सेक्टर-8, अंबाला सिटी।
पूजा के लिए खरीदे बर्तन
धनतेरस पर्व से तीन दिन पहले ही बर्तनों की खरीदारी की जा चुकी है। वैरायटी के सुंदर डिजाइनों के बर्तनों की खरीदने के लिए बाजार में पहुंचे हैं। कुछ बर्तन स्पेशल पूजा करने के कार्य के लिए खरीदे हैं।
-गीता धीमान, निवासी कंचघर, अंबाला सिटी।
पूरे घर को रोशन करेंगे
सिटी के मां अंबिका देवी मंदिर के सामने मिट्टी से बने सुंदर कलर से सजाए गए दिए खरीदे हैं। दिवाली त्योहार के मौके पर मिट्टी के दिए जलाकर पूरे घर को रोशन किया जाएगा और त्योहार खुशी से मनाएंगे।
-शोभा धीमान, निवासी सेक्टर-8, अंबाला सिटी।
ग्राहकों में हो रहा इजाफा
प्रतिदिन ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ग्राहकों के लिए सुंदर डिजाइनों से बने स्टील के बर्तन ग्राहकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। कारोबार बढ़िया चलने से दुकानदार बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

-शीशपाल, सीनियर सेल्समैन, बर्तन कारोबारी, मानव चौक अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें