फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण कर डंडों से पीटा, बेहोशी की हालत में जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। जान से मारने के इरादे से 35 वर्षीय युवक का अपहरण कर उसे अधमरा कर जंगल में छोड़कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य पर जान से मारने के इरादे से मारपीट करना, सोने की चेन लूटने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर-4 चौकी के इंचार्ज बलकार सिंह के अनुसार गांव लोटो के सतविन्द्र सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 31 जुलाई को करीब 2 बजे उसके पास राजबीर निवासी गांव तलहेडी के मोबाइल से फोन आया, जिसमें उसने कहा कि वह अपने गांव की लोटो चुंगी पर है। उससे मिलना है। बाइक पर बस अड्डा गया तो राजबीर ने कहा कि अपनी मोटरसाइकिल पार्किंग के सामने खड़ी कर दो और गाड़ी में बैठ जाओ। उस समय उसके साथ गाड़ी में अमित भी था उसके गाड़ी में तेल डलवाने के बहाने पेट्रोल पंप के पास ले गये लेकिन गाड़ी में तेल नहीं डलवाया। एक पाथा नाम का लड़का, अरविंद व एक लड़का और था, जोकि गाड़ी में बैठ गये व दो बाइकों पर तीन-तीन लड़के थे जो मुझे टोका साहब के जंगल मे ले गए। वहां पर उसके साथ गाड़ी में सवार चारों लड़के व बाइक पर सवार लड़कों ने डंडे, राड व अन्य हथियारों से मारपीट की। इसके बाद उन्होंने गले की सोने की चेन निकालने के लिए कहा। इसके बाद वहीं पास से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने मेरे साथ मारपीट की वीडियो बनानी शुरू कर दी तब इन लोगों ने उसे मारना बंद कर दिया। राहगीरों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल नारायणगढ़ दाखिल करवाया है।
इस पर डॉक्टरो ने उसे गंभीर हालत में सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी राजबीर निवासी तलहेडी, अमित, पाथा, अरविंद, एक नामपता व्यक्ति सहित बाइक पर सवार अन्य 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें