फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बड़ौदा हाउस की टीम करेगी जांच, ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की आशंका

विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल के अधीन राजुपरा रेलवे स्टेशन के पास जलते कर्मभूमिक एक्सप्रेस के कोच। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। मंडल के अधीन राजपुरा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में हुई भीषण अग्निकांड की जांच अब उत्तर रेलवे मुख्यालय (बड़ौदा हाउस), नई दिल्ली की उच्चस्तरीय टीम करेगी। पहले इस मामले की जांच की जिम्मेदारी अंबाला रेल मंडल के अधिकारियों को सौंपी गई थी।
प्राथमिक स्तर पर की गई तकनीकी जांच में ट्रेन में किसी भी तरह के शॉर्ट सर्किट होने की जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में रेलवे प्रशासन का शक अब इस बात पर गहरा गया है कि किसी यात्री द्वारा ट्रेन में कोई ज्वलनशील पदार्थ ले जाया जा रहा था, जिससे आग भड़की।
विज्ञापन

अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक (डीआरएम) विनोद भाटिया ने बताया कि बड़ौदा हाउस की विशेष जांच टीम जल्द ही जांच शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और गहन जांच के जरिए यह स्पष्ट किया जाएगा कि चूक कहां और किस स्तर पर हुई थी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन

-
6 नवंबर को हुआ था हादसा
6 नवंबर को अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के बोगियों में राजपुरा के समीप अचानक आग लग गई थी। घटना के समय डिब्बों में धुएं का गुबार उठते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया था। गनीमत रही कि समय रहते ट्रेन को रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें