फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश से बराड़ा जलमग्न, अंबाला सूखा

विज्ञापन
बराड़ा में पुलिस चौकी के बाहर बारिश से हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
बराड़ा। कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से रविवार को बराड़ा के लोगों को बारिश से राहत मिली तो कुछ के लिए ये आफत बन गई। बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। इससे प्रशासन के दावों की पोल खुल गई। वहीं, दूसरी ओर अंबाला छावनी, शहर, नारायणगढ़ और शहजादपुर में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से मानसून से पहले व्यापक स्तर पर बाढ़ से निपटने और पानी निकासी की तैयारी शुरू की जाती है। नालों और नालियों की सफाई के दावे किए जाते हैं, जिससे कि बारिश में जलभराव की स्थिति न हो, लेकिन क्षेत्र में विभिन्न जगह पर जलभराव हो गया।
अधोया रोड, अनाज मंडी, रेलवे अंडरपास, बीडीपीओ कार्यालय के सामने मुख्य रोड, बंसल पैलेस चौक के पास बराड़ा गांव की तरफ जाने वाली सड़क समेत विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव हो गया। नालों की सफाई न होने के कारण सड़क के दोनों तरफ पानी जमा हो गया।
विज्ञापन


बारिश से किसानों को भी नुकसान
बारिश के कारण अनाजमंडी में जलभराव हो गया। इस कारण किसानों की मक्का भीग गया। किसानों ने बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से मक्का को ढका था, लेकिन पानी जमा होने के कारण मक्का पानी में तैरता नजर आया। सारन निवासी किसान सुरेश कुमार ने बताया कि उसने आढ़ती से कर्ज लेकर मक्का की फसल उगाई थी। इसे लेकर वह मंडी में आया था, लेकिन यह पानी में बह गया। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की।
नगरपालिका कार्यालय के आगे भरा पानी
नगरपालिका और बीडीपीओ कार्यालय के सामने सड़क पर दोनों तरफ पानी जमा होने से वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। इनेलो महिला जिलाध्यक्ष रीटा केसरी ने कहा कि स्थानीय कार्यालयों के आगे इतना बुरा हाल है। हर तरफ जलभराव होने का नुकसान आम जनता भुगत रही है।
जलभराव से अंडरपास के हालत बदहाल
बराड़ा रेलवे स्टेशन के समीप बना अंडरपास हर वर्ष बारिश के दिनों में जलभराव के कारण बंद हो जाता है। रविवार को हुई बारिश में अंडरपास की दीवार से पानी के फव्वारे फूट रहे थे और देखते ही देखते अंडरपास में कई फुट पानी जमा हो गया। जलभराव के कारण दोनों तरफ का संपर्क कट जाता है और लोग कई किलोमीटर की दूरी तय करके बाजार पहुंचते हैं। वहीं, बारिश के कारण बराड़ा की पुलिस चौकी में भी जलभराव हो गया।
वर्जन

15 दिन से नाले-नालियों की सफाई का कार्य चल रहा है। इसके लिए तीन अर्थमूविंग मशीन और मजदूर लगाए हैं। आने वाले समय में बराड़ा में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


रजत मलिक, चेयरमैन नगर पालिका, बराड़ा।

बराड़ा में पुलिस चौकी के बाहर बारिश से हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें