फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिविर में 62 लोगों की जांच, बांटीं दवाएं

विज्ञापन
छावनी के महेश नगर के मतिदास नगर स्थित श्री शिव मंदिर में अयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मौज
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर के मतिदास नगर स्थित श्री शिव मंदिर में रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर अमर उजाला फाउंडेशन, रक्षक फाउंडेशन, हीलिंग टच अस्पताल बाय पार्क ग्रुप ऑफ अस्पताल और श्री शिव मंदिर सभा के सहयोग से लगाया।
विज्ञापन

शिविर में चिकित्सकों ने 62 मरीजों की जांच करते हुए उन्हें दवाएं भी बांटीं। मरीजों की उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच की। इसमें 25 मरीज उच्च रक्तचाप के मिले। इसके अलावा 20 मरीजों को एक्स-रे लिखे और छह मरीजों की आंखों की जांच कर ऑपरेशन के लिए लिखा। पांच मरीजों की ईसीजी भी कराई।
इस दौरान एमडी मेडिसन चिकित्सक मुस्ताक अहमद, हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अमन राठी, दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सक सुनैना, आंखों के ऑप्थोमिस सन्नी, नर्सिंग स्टाफ सिमरजीत कौर, गुरदीप कौर, बलजीत सिंह, सुनीता यादव और आशीष कुमार मौजूद रहे। उन्होंने उच्च रक्तचाप, मधुमेह जांच, दंत रोग, नेत्र जांच, ईसीजी व सामान्य प्रकार के मरीज की जांच की। इस अवसर पर रक्षक फाउंडेशन से युवा समाजसेवी नवीन तंवर, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक ग्रेवाल, हरियाणा प्रदेश प्रभारी रविंदर चड्ढा, जिलाध्यक्ष अखिलेश बतरा, महिला जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौर, तहसील प्रधान सनोहित कालड़ा तहसील उपप्रधान रजत राणा, अनिल कुमार तहसील उपप्रधान, महासचिव निशांत गौतम, युधिष्ठिर विग, नवदीप कुमार और संदीप बक्शी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें