फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बराड़ा ने सुबह से दिखाई तेजी, मध्यम गति से चलता रहा अंबाला सदर में मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर निकाय इकाइयों के चुनाव में रविवार को मतदान प्रतिशत ने सभी को हैरान कर दिया है। प्रदेश में सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले जिलों में अंबाला तीसरे स्थान पर रहा। पहले पर सोनीपत में 30 प्रतिशत तो दूसरे पर फरीदाबाद में 38.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इतने कम मतदान प्रतिशत ने प्रशासनिक निर्वाचन व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

दिनभर मतदान को देखें तो बराड़ा में सर्वाधिक 67.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। बराड़ा में सुबह से ही मतदान तेज गति से चला। लोगों की लाइनें पोलिंग बूथों पर लगी दिखाई दीं। वहीं अंबाला सदर में मध्यम गति से मतदान चला। यहां दोपहर 12 बजे के बाद मतदान में तेजी आई। वहीं सबसे कम अंबाला सिटी में मतदान रहा। यहां पर 30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जोकि पिछले रिकॉर्ड के अनुसार काफी कम है।
विज्ञापन


प्रत्येक घंटे मतदान का प्रतिशत

समय अंबाला सिटी बराड़ा अंबाला सदर

9 बजे 1 4 2

10 बजे- 4 9 6

11 बजे 5 14 8

12 बजे 6.1 18 10.6

1 बजे 11.8 32.1 21.9

2 बजे 14.3 46.3 24.3

3 बजे 19.6 48.8 34.1

4 बजे 21 55.1 36.1

5 बजे 26.8 62.1 45.4

6 बजे 28 67.3 49.4

नोट- आंकड़े प्रतिशत में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें