फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पार्किंग के लिए बढ़ी बार एसोसिएशन की परेशानी

विज्ञापन
कोर्ट परिसर के पास बनी पार्किंग में लगी अस्थाई दीवार। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बार एसोसिएशन की विवादित पार्किंग के लिए शुक्रवार को एसोसिएशन के सदस्यों ने डीसी के समक्ष बात रखी। मगर डीसी वकीलों को आश्वासन तक नहीं दे सके।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि एसोसिएशन ने पार्किंग के लिए उपायुक्त कार्यालय के साथ लगती खाली जमीन मांगी थी। मगर उपायुक्त ने कहा कि इस जमीन को अनुबंध के लिए दिया हुआ है। इसलिए यहां पर फिलहाल पार्किंग की सुविधा नहीं दी जा सकती है। इधर पार्किंग की जमीन पर मालिकों ने अस्थाई दीवार बनानी शुरू कर दी है। कुछ ही समय में पार्किंग से मौजूद शेड भी हटाने पड़ेंगे। ऐसे में अधिवक्ताओं के लिए वाहन खड़े करने के लिए पर्याप्त स्थान ही नहीं रहेगा।

अभी 300 वकील करते हैं वाहन खड़ा
बार एसोसिएशन की पुरानी विवादित पार्किंग में करीब 300 अधिवक्ता अपने वाहन खड़े करते हैं। अगर यह पार्किंग बंद हो गई तो वाहनों को निकलने का भी रास्ता नहीं मिलेगा। कोर्ट परिसर के पास पहले से ही पार्किंग को लेकर परेशानी बनी रहती है। यहां पर चार जगहों पर पेड पार्किंग है, इसके बाद भी वाहनों को सही जगह नहीं मिल पाती। इतना ही नहीं पार्किंग में खड़े वाहनों के कारण सड़क पर जाम भी लग जाता है।
विज्ञापन

वर्जन
हमारी ओर से उपायुक्त के समक्ष अपनी परेशानी रखी गई थी। मगर कोई हल नहीं निकल पाया। बार एसोसिएशन को पार्किंग की सुविधा देना प्रशासन का कार्य है। अधिक समय तक मामले का हल नहीं हुआ तो परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

-सतपाल सिंह, जिला बार एसोसिएशन प्रधान अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें