फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ड्रेन की सफाई के बावजूद हालात जस के तस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बरसाती सीजन शुरू होने वाला है। निगम की ओर से शहर के नालों और ड्रेन की सफाई कराई जा रही है। निगम ने मई माह में भी ड्रेन में सफाई का काम कराया। अभी भी ड्रेन की सफाई कार्य संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन

ड्रेन में लिफाफे और गाद फंसे हैं। इस वजह से शहर की निकासी में दिक्कत आ रही है। यह लिफाफे ड्रेन के बीच में अटने से पानी का बहाव आगे नहीं जा पाता। यह स्थिति तीनों ड्रेन में एक जैसी है। शहर में तीन बड़ी ड्रेन हैं। इंको ड्रेन की लंबाई 4 हजार 899 मीटर, सेशन ड्रेन चार हजार 600 मीटर और घेल ड्रेन 1700 मीटर लंबी है।
इंको और ड्रेन का जिम्मा सिंचाई विभाग के पास
नगर निगम के क्षेत्र से आगे घेल और इंको चौक ड्रेन का जिम्मा सिंचाई विभाग के पास भी है। इन ड्रेन की सफाई निगम क्षेत्र में तो नगर निगम टीम करती है। निगम क्षेत्र के बाहर सिंचाई विभाग सफाई करवाता है। इसके साथ ही अंबाला ड्रेन का पूरा जिम्मा सिंचाई विभाग के पास है। इन सभी ड्रेन की सफाई का कार्य सिंचाई विभाग करवा रहा है।
विज्ञापन

शहर से यह तीन मुख्य ड्रेन से होती है निकासी
- शहर के इंको ड्रेन लिफाफों से भरी पड़ी है। ड्रेन से गाद भी नहीं निकाली गई है। इस वजह से सही तरीके से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। यह हालात ड्रेन के कई जगह पर ऐसे ही हैं।
- शहर की सेशन ड्रेन में गंदगी जमा है। ड्रेन में सड़क किनारे पर जाली लगा दी गई है। साथ ही निगम की ओर से ड्रेन की सफाई भी करवाई गई थी, लेकिन इसके बाद फिर स्थिति ऐसी ही बन गई है। पुराने सेशन के पास तो ड्रेन में लिफाफे अटे हुए हैं। यहा पुलिया के पास जाली लगी है। इसमें लिफाफे फंसे होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है।
- शहर से बरसाती पानी घेल ड्रेन से होकर निकलता है। इस ड्रेन में भी काफी गंदगी है। ड्रेन में गंदगी जमा है और घास उगी पड़ी है। ड्रेन कई जगहों पर जाकर सफाई न होने से नाले जैसी बन गई है। अगर ज्यादा बारिश हुई तो ड्रेन से निकासी में दिक्कत आ सकती है। अधिकारी ड्रेन की सफाई को लेकर शहर के अंदर तो ध्यान दे रहे हैं, लेकिन इन ड्रेन के अंतिम छोर की ओर से सफाई न के बराबर है।
वर्जन
शहर की ड्रेन में सफाई की स्थिति संतोषजनक है। सभी ड्रेन की एक बार सफाई हो चुकी है। काफी जगह सफाई कार्य चल रहा है। जंडली रोड और दो खंभा चौक के पास भी सफाई करवाई जा रही है।
सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।
वर्जन
निगम की ओर से शहर में सफाई कार्य करवाया जा रहा है। सुपर सकर मशीन भी लगातार चल रही है। शहर मेें एक बार सफाई कार्य पूरा हो चुका है।
सुशील कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम।
वर्जन
अंबाला, इंको और घेल ड्रेन का सफाई कार्य करवाया जा रहा है। सभी ड्रेन के लिए अलग-अलग निविदा लगाई गई है। यह सफाई कार्य लगभग पूरा हो चुका है। निगम क्षेत्र से बाहर सफाई का जिम्मा उनके पास है।
विज्ञापन

संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, एसवाईएल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें