फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्चों संग खेली बंतो कटारिया, वरुण का पिता और कार्यकर्ताओं से मंथन

विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया अपने पौते व पौती के साथ खेलते हुए।
विज्ञापन
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मतदान और चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद सभी प्रत्याशियों ने घर पर समय बिताया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने चुनावी मंथन भी किया। कई प्रत्याशियों ने चुनावी थकान मिटाई तो कोई चुनाव के बाद भी व्यस्त रहा। जहां भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया सुबह पौते-पौती, दोहती और दोहते के साथ खेली। इसके बाद दोपहर में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मंथन किया।
दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना सुबह से सक्रिय नजर आए। उन्होंने सुबह से शाम तक स्ट्रांग रूम का दौरा किया और दोपहर में बराड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी मंथन किया। इसके अलावा इनेलो प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह और जजपा प्रत्याशी किरण पुनिया ने साथ समय व्यतीत किया। सभी प्रत्याशियों ने अपनी दिनचर्या को साझा किया।
विज्ञापन

70 दिन बाद बच्चों से खेली बंतो
मतदान होने के बाद प्रत्याशी अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आए। भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया सुबह नौ बजे देरी से उठी। अमूमन वह रोजाना पांच से छह बजे तक उठती हैं। चुनावी थकान के कारण वह सुबह आराम से उठी। बंतो कटारिया 70 दिन के बाद अपने पौते रुद्रांश, पौती आयरा, दोहती मिष्ठी और दोहते रियान के साथ खेली। बच्चों के साथ उन्होंने सुबह 11 बजे तक समय बिताया। इसके बाद दोपहर 12 बजे पंचकूला पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रभारी ज्ञानचंद गुप्ता ने सभी 20 क्लस्टर और मंडल अध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक कर वोटों का कयास लगाया। रविवार को बंतो कटारिया घर पर आए अपने रिश्तेदारों से भी मिली। रविवार शाम को कटारिया ने बाहर जाकर अपने परिवार के साथ समय बिताया। बंतो कटारिया ने बताया कि वह सोमवार से चंडीगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगी। अभी वह चुनाव प्रचार में ही व्यस्त रहेंगी। इसके बाद चार जून को नतीजे घोषित होने हैं।
सक्रिय नजर आए वरुण, स्ट्रांग रूम का दौरा
कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना मतदान के बाद रविवार को भी व्यस्त रहे। उन्होंने सुबह अपने परिवार के साथ समय बिताया और अपने पिता पूर्व शिक्षामंत्री फूलचंद मुलाना से चुनावी चर्चा की। इसके बाद वे नौ बजे अंबाला लोकसभा में अलग-अलग जगह बनाए स्ट्रांग रूम का दौरा करने के लिए निकले। दोपहर में बराड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मंथन किया। वरुण मुलाना ने बताया कि उन्होंने सभी स्ट्रांग रूम के बाहर एलईडी पैनल लगाने के लिए आरओ से बातचीत की है, जिससे कि किसी भी पार्टी का प्रत्याशी या कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम को नतीजे आने तक बाहर से देख सके। मुलाना ने कहा कि अभी पंजाब या चंडीगढ़ में प्रचार के लिए पार्टी हाईकमान का निर्देश नहीं आया है। सोमवार को पार्टी की ऑनलाइन बैठक होगी। इसके अलावा काउंटिंग के लिए भी एजेंट लगाने की योजना बनानी हैं। अभी कुछ दिन वह व्यस्त रहेंगे। वहीं, बच्चों की स्कूल से छुट्टियां हुई हैं। जल्द ही परिवार के साथ समय बिताने के लिए प्लानिंग करेंगे।

जजपा प्रत्याशी ने की डीसी से बैठक
जननायक जनता पार्टी से प्रत्याशी किरण पुनिया सुबह डीसी कार्यालय में बैठक अटेंड करने पहुंची और दोपहर में घर पहुंची। उन्होंने दोपहर से शाम तक अपने परिवार के साथ समय बिताया। प्रत्याशी किरण पुनिया ने बताया कि सुबह उन्होंने डीसी कार्यालय अंबाला में बैठक अटेंड की। दोपहर में वापस घर पहुंची और शाम तक परिवार के साथ समय बिताया। अभी कुछ दिनों बाद वह लोगों का धन्यवाद करने के लिए बाहर भी निकलेंगी। वह ऐसा प्लान कर रही हैं। बाहर घूमने को लेकर अभी उनका कोई प्लान नहीं है, क्योंकि अभी नतीजे आने बाकी है।
विज्ञापन

किया आराम, आज अभय चौटाला से मिलेंगे
इनेलो प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह ने सुबह से लेकर शाम तक घर पर परिवार के साथ समय बिताया और आराम किया। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कई दिनों से चुनाव प्रचार में जुटे थे। सुबह जल्दी चले जाते थे और देररात तक प्रचार चलता था। शनिवार को मतदान होने के बाद रविवार को सुबह ब्रेकफास्ट करके दिनभर आराम किया। इसी वजह से वह ज्यादा फोन काॅल भी रिसीव नहीं कर पाए। उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि जनता ने अपना फैसला दे दिया है। अब नतीजे आएंगे। सोमवार को उन्हें पार्टी नेता अभय चौटाला ने बुलाया है। इसके बाद वह आगे की रणनीति तय करेंगे।

भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया अपने पौते व पौती के साथ खेलते हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें