फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी गांवों में शुरू होगी बैंकिंग सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए जिले के सभी गांवों में टेली लॉ सर्विस सुविधा शुरू कर दी जाएगी। करीब 150 गांवों में यह सुविधा शुरू भी कर दी गई है। इतना ही नहीं अब किसी भी ग्रामीण को बैंकिंग सेवाओं के लिए शहर की ओर रुख करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि इसके लिए भी सरकार ने योजना बना दी है। सरकार का एचडीएफसी बैंक के साथ समझौता हो गया है जिसमें विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर की नियुक्ति ग्राम स्तर पर कर दी गई है। करीब 1000 वीएलई के डाक्यूमेंट आए थे जिनमें से 347 को सही पाया और इनमें से प्रशासन ने 150 को काम करने की मंजूरी दे दी है। यह वीएलई सीएचसी स्तर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन्हीं को एचडीएफसी ने अपना बैंकिंग कॉरस्पोंडेंस बना दिया है। अब यही वीएलई ग्रामीणों को बैंक की सभी सुविधाएं ग्राम स्तर पर ही उपलब्ध करवाएंगे। यही वीएलई ग्रामीणों के खाते में पैसे जमा करने, पैसे निकासी और पेंशन वितरण का काम भी करेंगे। अंबाला जिले की बात करें तो जनसूई और नोहनी में बैंकिंग कॉरस्पोंडेंस की सुविधा की शुरुआत 14 सितंबर से कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले के 100 गांव होंगे फूली वाई-फाई
प्रधानमंत्री डिजिटल अभियान के तहत जिले के 100 गांव को फूली वाई-फाई बनाने का काम अब अंतिम चरण पर है। करीब 6 माह के भीतर इस योजना को अमलीजामा पहना दिया जाएगा। योजना के तहत हर ब्लॉक के 16 गांव को फूली वाई-फाई किया जाएगा। यानी पूरे गांव में इंटरनेट की सेवाएं कोई भी व्यक्ति कहीं भी बैठकर ले सकेगा। इसके लिए कुछ शुल्क भी मासिक और प्रतिदिन के हिसाब से वसूला जाएगा।
ऑटो लोन के साथ मिलेगा अन्य लोन
वीएलई गांव का ही रहने वाला होता है ताकि उस पर आसानी से ग्रामीण विश्वास कर सकेंगे। सबसे पहले वह बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने के इच्छु लोगों का बैंक में सेविंग या करंट खाता खोलेगा। इसके बाद उसके आधार कार्ड पर बैंक के नियमानुसार प्रार्थी को लोन उपलब्ध करवा दिया जाएगा। योजना के तहत ऑटो लोन, सेल्फ हेल्प ग्रुप लोन, पर्सनल लोन, बिजनेस लोन प्रार्थी यहीं से ले सकेगा।
विज्ञापन

यह है टेली लॉ सर्विस
इसके तहत कोई भी व्यक्ति विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर के पास जाकर टेली लॉ सर्विस ले सकता है। वकील से किसी भी केस के होने से पहले और होने के बाद कोई भी व्यक्ति सलाह ले सकता है। बड़ी बात यह है कि इसमें वूमन के लिए, 18 साल से कम आयु के बच्चे, एससी, एसटी, मानव तस्करी, प्राकृतिक आपदा के पीड़ित, वर्कर इन आर्गेनाइजर सेक्टर व जिनके केस अंडर ट्रायल चल रहे हैं उनके लिए टेली लॉ की सेवाएं एकदम निशुल्क रखी गई हैं। टेली लॉ के लिए सरकार ने कुछ वकीलों से अनुबंध किया है। इसमें वीएलई के पास जाकर प्रार्थी ऑडियो-वीडियो के जरिए वकील से हर बात पर सलाह ले सकता है। यदि उसे कानूनी मदद के लिए सेवाएं चाहिएं तो टेली लॉ के जरिए वह वकील भी हायर कर सकता है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षात्कार अभियान
इस अभियान के तहत 14 से 60 साल तक के लोगों का एनरोलमेंट होगा। उनकी ट्रेनिंग भी करवाई जा रही है। इस योजना के तहत जिले में 93 हजार 815 रजिस्ट्रेशन भी वीएलई कर चुके हैं। 60 हजार 43 लोगों ने इसकी परीक्षा पास कर ली है। योजना के तहत विभिन्न, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, ई-मेल बनाना और यूज करना इत्यादि की जानकारी दी जाती है। इसके अलावा फोन व लेपटॉप की जानकारी ले सकता है। फ्री में आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है।
प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना
इस योजना में अंबाला से 10 हजार 542 पंजीकरण हो चुके हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री लघु व्यापार योजना जोकि इसी माह सितंबर माह में हुई है इसमें 19 लोगों ने पंजीकरण करवा लिया है। आयुष्मान योजना के तहत वीएलई जिले में 15 हजार कार्ड बना चुके हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए 30 रुपये चार्ज ले सकते हैं। यह सभी योजनाएं वीएलई के माध्यम से ग्राम स्तर पर उपलब्ध करवा दी गई हैं।
नोहनी गांव में 14 सितंबर से बैंकिंग कॉरस्पोंडेंस की सुविधा हमने शुरू कर दी है। इसके अलावा टेली लॉ सर्विस का लाभ भी वीएलई से कोई भी व्यक्ति ले सकता है। आयुष्मान कार्ड भी हमारे वीएलई बना रहे हैं। बैंकिंग कॉरस्पोंडेंस की सुविधा दो गांव में शुरू हो चुकी है शेष में जल्द ही इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विवेक शर्मा, डिस्ट्रिक मैनेजर, कॉमन सर्विस सेंटर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें