फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कटर से एटीएम को काटकर 20 मिनट में चोर 12.05 लाख रूपये लेकर फरार, सीसीटीवी कैमरों पर डाली काली स्प्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
नकाबपोश कार सवारों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से 12.05 लाख रुपये चुरा लिए। चोरों ने एटीएम रूम के शटर और मशीन के कैश बॉक्स को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेेमाल किया था। पेशेवर चोरों ने करीब 20 मिनट में ही पूरी वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए उन्होंने पहले उन पर काली स्प्रे मार दी हालांकि चोर बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। मुंह ढके होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। वारदात के बाद पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच की। बैंक मैनेजर मनोज की शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को वे बैंक व एटीएम कक्ष को शाम 5:40 बजे बंद कर घर चले गए थे। रात को एटीएम बंद रहता है। रात को एटीएम पर कोई गार्ड तैनात नहीं रहता है। देर रात करीब 1 बजकर 35 मिनट पर एक स्विफ्ट कार से दो नकाबपोश युवक उतरे थे। इसके बाद चालक ने कार को बैक कर एटीएम मशीन के पास पार्क कर दिया। तब कार में रखे गैस कटर का प्रयोग कर शटर को काट दिया गया। फिर एटीएम कक्ष में प्रवेश कर गए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने बिना नंबर प्लेट की कार का इस्तेमाल किया था। चोर एटीएम को गैस कटर से काट कर कैश ट्रे चोरी कर ले गए। उसमें 12 लाख 5 हजार 200 रूपये की नकदी जमा थी। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें