सरकार की ओर से दी जाने वाली बुढ़ापा व विधवा, बुढ़ापा पेंशन लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ऐसे में पिछले दो माह से पेंशन न मिलने के कारण अंबाला कैंट स्थित रामकिशन कालोनी निवासी महिलाओं ने बुधवार एकत्रित होकर जमकर हंगामा किया और प्रशासन की कार्यप्रणाली को जमकर कोसा।
ऐसे में इलाकावासी हमीदा, नसीबन, बरवारी, शांति, तारा देवी, भोली, अनिफा, कांता देवी, ललिता प्रसाद, स्लोच्ना, राम प्यारी, जगमालो, सरला, रेशमा, सत्य, जनरैल, धर्म सिंह, राजाराम का कहना था कि पिछले दो माह से पेंशन नहीं मिल रही है और जब संबंधित विभाग से पूछा जाता है तो वह अकाउंट में पेंशन डली होने की बात कहकर वापिस लौटा देती है। जबकि बैंक भी उन्हें लगातार दो माह से चक्कर कटवा रहे है। लेकिन अभी तक उन्हें पेंशन के लिए चक्कर काटने पड़ रहे है। उनका कहना है कि इस संबंध में वह कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर चुके है। केवल उन्हें झूठा आश्वासन देकर टाल दिया जाता है।