फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में मनाया बंदी छोड़ दिवस

विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में कीर्तन करते रागी जत्ये। सभा
विज्ञापन
नारायणगढ़। कस्बा स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में बंदी छोड़ दिवस व दिवाली का पर्व मनाया गया। विशेष धार्मिक दीवान में हजूरी रागी मलकीत सिंह, रणजीत सिंह और रागी फरिंद्र पाल सिंह ने संगत को शब्द कीर्तन व गुरु इतिहास सुनाकर निहाल किया।
विज्ञापन

रागी फरिंद्र पाल सिंह ने बताया कि छठे पातशाह श्री हरगोबिंद साहिब जी ने इसी दिन ग्वालियर के किले से 52 पहाड़ी राजाओं को मुक्त करवाया था। जब वे श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे, तो संगत ने खुशी में घी के दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से हर वर्ष इस दिन को बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर अवनीत सिंह भाटिया, सुरजीत सिंह, गगनदीप उपवेजा, दमनदीप चंडोक, रमनदीप सिंह, दविंदर सिंह, हरबंस सिंह व उत्तम सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें