फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रिवाल्वर बरामद करने के लिए बलदेव रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दानीपुर गांव में अनमोल गोलीकांड मामले में पुलिस ने गिरफ्तार पंजाब के रत्ताखेड़ा निवासी बलदेव सिंह को रविवार कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की जाएगी जो मुख्य आरोपी राजीव ने चलाई गई।
विज्ञापन

पूछताछ में राजीव ने बलदेव सिंह का नाम कबूला था। दरअसल, मृतक 26 वर्षीय अनमोल दानीपुर गांव में अपने रिश्तेदार द्वारा आयोजित किए गए दसुटन कार्यक्रम में गया था। इस बीच डीजे के पास ही अनमोल की अचानक माथे पर गोली लगने पर मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राजीव को काबू कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने हर्ष फायरिंग के दौरान की गोली लगने की बात कहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें