सिमरन विहार स्थित जाहर वीर गोगा महाराज की माड़ी पर बाबा के भजनों का गुणगान करते गायक। स्वयं
अंबाला। छावनी के बीडी फ्लोर मील सिमरन विहार स्थित जाहर वीर गोगा महाराज की माड़ी पर बाबा का दरबार लगाया गया। इस दरबार में जाहरवीर महाराज की कथा सुनाई गई। इस दरबार में दूर-दूर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन का माथा टेका और आशीर्वाद लिया, इसके बाद रायपुर झेली मंडली के गायक झेली नाथ ने अपने साथियों के साथ जाहर वीर गोगा जी महाराज की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने गोगा जी के भजन आया बाबा सावन तेरा फूल खिले हैं फुलवारी में... दमादम मस्त कलंदर अली था पहला नंबर...आया बागड़ वाले का मेला आदि भजनों का गुणगाण किया, इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने कड़ी चावल, पूरी, छोले और हलवा का प्रसाद ग्रहण किया।
सेवादार शशि कश्यप ने बताया यहां बाबा के दरबार में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने बताया कि पंचकूला से परिवार के साथ आए सेवादार बहादुर सिंह बाबा की छड़ियों पर परांदा बांध कर मन्नत मांगी इसके बाद जाहरवीर गोगा जी महाराज को दूध, खीर और मीठे पकवान का भोग लगाया। इस अवसर पर बहादुर सिंह, भगत गुरनाम पंचकूला, अशोक कुमार, तिलक राज, लाली, विनोद, युवराज, हिमांशु, उदय, लव, सुषमा, सुनिता, बबली, सरिता व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
सिमरन विहार स्थित जाहर वीर गोगा महाराज की माड़ी पर बाबा के भजनों का गुणगान करते गायक। स्वयं