छावनी के एसडी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महाविद्यालय इकाई का भी गठन किया गया। कॉ
अंबाला। सनातन धर्म महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में एबीवीपी के अंबाला विभाग के संगठन मंत्री नवीन देशवाल मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबाला नगर अध्यक्ष व हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा और स्वदेशी जागरण मंच जिला अंबाला के विचार विभाग प्रमुख डॉ. जोगिंद्र रोहिल्ला की देखरेख में करवाया गया। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थी वर्ग से अंबाला नगर सह मंत्री जयप्रकाश चौहान ने अहम भूमिका निभाई।
मंच संचालन डॉ. जोगिंद्र रोहिला ने किया। इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस विभाग से सहायक प्रोफेसर मुस्कान अग्रवाल और गरिमा सूदन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महारानी लक्ष्मीबाई एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। डॉ. विजय शर्मा ने महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डॉ जोगिंद्र रोहिला ने बताया कि विद्यार्थियों को अपनी हक की आवाज के लिए पीछे नहीं रहना चाहिए और अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने नागरिक कर्तव्यों को निभाने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सनातन धर्म अंबाला छावनी की महाविद्यालय इकाई का भी गठन किया गया।
बीए प्रथम वर्ष के छात्र इंद्र को प्रधान, बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स की छात्रा नैंसी को उप प्रधान, बीएससी के वंश राणा सचिव और हिमांशु संयुक्त सचिव बनाए गए। एनसीसी विभाग के इंचार्ज का पद बीएससी की तानिया वर्मा, फिजिकल साइंस विभाग के पद पर कर्मजीत कौर, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के इंचार्ज के पद पर शिफाली, कंप्यूटर साइंस विभाग के पद पर मनप्रीत और कंप्यूटर साइंस एसोसिएशन का पद मुस्कान को मिला।