अंबाला। जीएमएन कॉलेज में रेड रिबन क्लब ने यूथ रेडक्रॉस और इको क्लब के सहयोग से एचआईवी, एड्स की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली निकाली। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को एचआईवी, एड्स से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए सुरक्षित व्यवहार, जांच और सहायता के महत्व के बारे में शिक्षित करना रहा।
प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य एचआईवी, एड्स के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देना रहा। वाईआरसी के संयोजक डॉ. राकेश कुमार ने शीघ्र पहचान और उपचार के लिए नियमित जांच और परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आरआरसी की संयोजिका डॉ. मीनू राठी, डॉ. शिखा जग्गी, डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. धर्मवीर सैनी, डॉ. एसके पांडे, डॉ. नेहा अग्रवाल आदि कई संकाय सदस्यों ने भी रैली में भाग लिया। वहीं, एचआईवी और एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतीकात्मक प्रचार गतिविधि- समर्थन श्रृंखला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाने के लिए छात्रों और कर्मचारियों के सदस्यों को एक साथ लाया गया।