छावनी के जीएमएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलाते हुए स्टाफ सदस्य। कॉलेज
अंबाला सिटी। जीएमएन कॉलेज में भारतीय संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों पर जागरूकता व्याख्यान करवाया गया।
कार्यक्रम में गरिमा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय संविधान के अंतर्गत वर्णित मौलिक कर्तव्यों की महत्ता, उनका नागरिक जीवन में पालन और इनके संवैधानिक और सामाजिक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तृप्ति शर्मा ने किया। इसी तरह कॉलेज में एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ और छात्र शिकायत निवारण समिति ने संयुक्त रूप से कॉलेज के सेमीनार हॉल में अपने अधिकार और जिम्मेदारियां जाने शीर्षक से जागरूकता सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम में सत्र का संचालन डॉ. एसएस नैन ने किया।
डॉ. राकेश ने भी छात्रों को संबोधित किया, इसके अलावा समाजशास्त्र विभाग ने जल बचाओ विषय पर कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. रोहित दत्त के संरक्षण में किया गया। वहीं, कॉलेज में रैगिंग विरोधी प्रकोष्ठ ने सेमिनार हॉल में रैगिंग विरोधी भाषण प्रतियोगिता करवाई।