अंबाला सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में फिटनेस रन के दौरान मौजूद गणमान्य व प्रतिभागी। प्रवक
अंबाला सिटी। महिलाओं के सशक्तिकरण, फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को विमेन्स रन का आयोजन राजीव गांधी स्टेडियम, सेक्टर-10 में किया गया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन फीमेल जिम फिटनेस फ्लेयर की संस्थापक रिधिमा बक्शी तथा अंबाला मॉम प्रेन्योर्स कम्युनिटी की संस्थापक साक्षी अरोड़ा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के पूर्व परिवहन, महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ, आत्मनिर्भर और जागरूक महिलाएं ही सशक्त समाज की आधारशिला होती हैं। इस रन में 70 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में 3 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की श्रेणियां रखी गईं। प्रतिभागियों में हर आयु वर्ग की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस मौके पर ईशव लांबा (फिटनेस इंफ्लुएंसर), शिवाली पाठक खन्ना (प्रधानाचार्य, एलनिनो इंटरनेशनल प्री-स्कूल), सुनीता शर्मा (प्रधानाचार्य, पीकेआर जैन स्कूल) तथा सेक्टर-9 की थाना प्रभारी सुनीता ढाका शामिल रहीं।