फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर मानक अवॉर्ड : पहली बार जिले से दो बच्चों का आइडिया राष्ट्रीय स्तर पर चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। इंस्पायर मानक अवार्ड में जिले के दो विद्यार्थियों का आइडिया चयनित हुआ है। जिले में ऐसा पहली बार हुआ है, जब दो विद्यार्थियों का आइडिया राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया है। इससे पहले राज्य स्तर तक ही आइडिया चयनित हो पाया था। इन विद्यार्थियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तलहेड़ी गुजरां की तमन्ना व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बोह का प्रभजोत सिंह शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को डीईओ सुरेश कुमार ने बधाई दी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने इन आइडिया पर बनाया था मॉडल
छात्रा तमन्ना ने बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए छाता तैयार किया। जिसमें एक छड़ी लगी है। इसी तरह छात्र प्रभजोत सिंह ने डिसिप्लिन व्हीकल हॉर्न प्रोजेक्ट तैयार किया। इसमें अगर कोई वाहन चालक बार-बार हॉर्न को बजाएगा तो हॉर्न दो मिनट के लिए अपने आप ही बंद हो जाएगा। यह हॉर्न दो मिनट तक नहीं बजेगा।
यह है इंस्पायर अवार्ड योजना

दरअसल, आइडिया चयनित होने पर उसे मॉडल का रूप देने के लिए विद्यार्थी को जिला स्तर पर 10 हजार रुपये मिलते हैं। इसके बाद राज्य स्तर पर मॉडल चयनित होता है और इसके बाद माॅडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होता है। देशभर के स्कूलों से तैयार होने वाले मॉडल में से टॉप-60 में आने वाले मॉडल को चयनित किया जाएगा। विद्यार्थी को राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिलेगा और प्रमाण-पत्र भी मिलेगा। विद्यार्थी के इन आइडिया को सरकार पेंटेंट करवाती है। इस योजना का उद्देश्य से नए-नए आइडिया लेकर उन पर कार्य करना है।
विज्ञापन

वर्जन
जिले से दो विद्यार्थी तमन्ना व प्रभजोत सिंह का आइडिया राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया है। अब इन विद्यार्थियों का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें देशभर के राज्यों से प्रतिभागी प्रतिभागिता करेंगे। जिले से पहली बार राष्ट्रीय स्तर के लिए दो आइडिया चुने गए हैं।
विज्ञापन

पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें